मिर्जापुर(राष्ट्र की परम्परा)| अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का चतुर्थ राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन का आयोजन 8 एवं 9 अक्टूबर को यूनिटेक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,कैलहट,चुनार, मिर्जापुर (उ.प्र.) मे आयोजित किया जाएगा।
महाधिवेशन के संयोजक हरिशंकर सिंह पटेल और महान समाज सेवी बाबू लाल सिंह पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इस महाधिवेशन की मुख्य अतिथि होंगी,
विशिष्ट अतिथी के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी,अनुप्रिया पटेल सांसद, केशरी देवी पटेल, विजय बघेल,उ.प्र.के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,आशीष पटेल,म.प्र.के मंत्री रामखेलावन पटेल सहित उ प्र व अन्य राज्यो के वर्तमान व पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, कुलपति, प्रशासनिक अफसर और प्रमुख सामाजिक एवम् राजनैतिक नेतागण उपस्थित होंगे।
महाधिवेशन का आयोजन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा मिर्जापुर एवं महिला ईकाई मिर्जापुर द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर
महाधिवेशन के संयोजक हरिशंकर सिंह पटेल एवं समाज सेवी डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल
ने देशभर के कूर्मि परिवार जनों से सपरिवार उपस्थित रहने का अपील किया है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.