Categories: Uncategorized

हिन्दू महासभा ने रोहतक में भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन – बी एन तिवारी

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोहतक में गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को समर्थन दिया है। मंजू हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी। बी एन तिवारी के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने हिन्दू महासभा का समर्थन मांगा था। चंद्र शेखर भट्ट ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को फोन वार्ता में इस संदर्भ में सूचित किया और उनकी अनुमति मिलने के बाद समर्थन का एलान किया। मंजू हुड्डा के समर्थन की घोषणा करते हुए चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि कांग्रेस देश और हिन्दू समाज के लिए नासूर बन चुकी है। देश को सम्पूर्ण रूप से कांग्रेस मुक्त बनाना हिन्दू महासभा की प्राथमिकता है। इसी प्राथमिकता के आधार पर मंजू हुड्डा को समर्थन दिया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि मंजू हुड्डा को समर्थन और उनके पक्ष में प्रचार अभियान को गति देने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पवन शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के प्रति जवाबदेह रहेगी और प्रतिदिन की समीक्षा रिपोर्ट से उन्हे अवगत करवाएगी। समिति ने रोहतक पहुंचकर प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। समिति के निर्धारण पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी स्वयं प्रेस कान्फ्रेस को संबोधित करने रोहतक पहुंच सकते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि मंजू हुड्डा को हिन्दू महासभा का समर्थन मिलने से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा और उनके समर्थकों में बौखलाहट फैल गई है। भूपेंद्र हुड्डा के माथे पर अपनी करारी हार के रेखा चिन्ह उभरने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी हार से रूबरू होंगे और उनकी राजनीतिक विरासत का अंत होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago