हिन्दू महासभा ने जन्माष्टमी पर आगरा की जामा मस्जिद में पुलिस से नोंक झोंक के बीच की श्री कृष्ण आरती

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट के नेतृत्व में महासभा कार्यकर्ता जन्माष्टमी पर आगरा की जामा मस्जिद पहुंचे और पुलिस से तकरार के बीच भगवान श्री कृष्ण की आरती की। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा सहित विभिन्न नेताओं ने आरती करने वाले हिन्दू योद्धाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध प्रचंड हो रहा है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि गोपाल चाहर और संजय जाट के नेतृत्व में आगरा मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित, जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा और महानगर उपाध्यक्ष दिनेश लाल कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता जमा मस्जिद पहुंचे और पुलिस के साथ नोक झोंक के बीच श्री कृष्ण की आरती की। आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जारी बयान के अनुसार गोपाल चाहर ने कहा कि मुगल आक्रांत औरंगजेब ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा को ध्वस्त कर उसकी खंडित मूर्तियों को आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में गड़वा दिया था। आज भी वो खंडित मूर्तियों गड़ी हुई हैं, जिस पर पैर रखकर जेहादी मस्जिद में प्रवेश करते हैं और हिंदुओं तथा उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीढ़ियों की खुदाई करवाकर मूर्तियों के अवशेष बरामद कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं की रक्षा करने की मांग की है।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध प्रचंड हो रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

5 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago