Categories: Uncategorized

सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर स्थित घुरी बाबा के टोला(कोल्ड स्टोरेज) के पास अज्ञात वाहन ( स्कोर्पियो)से मोटरसाइकिल सवार की धक्का लगने से मौत। 52 वर्षीय राम अवधेश पुत्र स्व0 छबीला प्रसाद निवासी मनियर वर्तमान निवास (डोमनपुरा) निकट विद्युत उप केन्द्र सिकंदरपुर सुबह लगभग आठ बजे पचखोरा से अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से सिकंदरपुर आ रहे थे ,तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कोर्पियो के धक्के से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ ने से वह जमीन पर गिर गए और मौत हो गयी अवधेश कुमार को सिर और सीना में गंभीर चोटें आई उनकी धर्मपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। तत्काल वहाँ उपस्थित लोंगो ने टेम्पू की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी राम अवधेश को मृत् घोषित कर दिया, तदुपरांत सिकंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वार्ड ब्याय राम अवधेश अपने पीछे 2 लड़के ,1लड़की सहित पूरा परिवार छोड़कर चले गए। इस घटना से पूरा क्षेत्र और परिवार गमगीन है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का पूरा परिवार डॉ0 व्यास कुमार,डॉ0 नीरज,डॉक्टर अभिषेक राय, डॉ0 संदीप गुप्ता, डॉक्टर राजेश आर्या, डॉ0 रुबी कुमारी,डॉ0 भारती सिंह, डाक्टर मुसरत जहां और सारा स्टॉप अपने कर्मचारी के लिए गमगीन है, और अपने कर्मचारी को भावभीनी श्रधांजलि दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में केवल आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाये(इमर्जेंसी) चालू रहेगी। वहीं मेडिकल स्टोर वालों ने अपनी मेडिकल की दुकान सभी पूर्ण रूप से बंद रखें

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

12 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

13 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

13 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

14 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

14 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago