देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत रविवार को स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण का आयोजन रोडवेज परिसर में किया गया, जिसमें नेत्र चिकित्सक, डा० अदिति, डा० महेश प्रजापति व (मेडिसिन डा० रत्नेश), स्वास्थ्य परीक्षण, डा० संजीव गुप्ता जी के द्वारा 52 चालको / परिचालको का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 28 चालक नेत्र परीक्षण में उत्तीर्ण तथा 24 चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई।
उक्त कार्यक्रम के अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा, अधीशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी आर0के0 सिंह, एआरएम ओ०पी० ओझा, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, यात्रीकर अधिकारी अनिल तिवारी, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रदीप यादव, टी एस आई गुलाब सिंह व मीडिया के बन्धुगण आदि उपस्थित रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…