Categories: Uncategorized

तीन दिवसीय “द्वाबा महोत्सव” का भव्य शुभारंभ

धनघटा तहसील के द्वाबा क्षेत्र में दिनांक 15 से 17 नवंबर तक “द्वाबा महोत्सव-2024” का होगा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले का दूसरा महोत्सव धनघटा तहसील के नगर पंचायत मानसिंह बाग में ” द्वाबा महोत्सव ” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान के साथ विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर रिंकू मणि, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरयू और कुआनो नदी के बीच द्वाबा क्षेत्र में दिनांक 15 से 17 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय द्वाबा महोत्सव का मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया गया।
शुभारम्भ अवसर पर विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने धनघटा तहसील के द्वाबा क्षेत्र में “द्वाबा महोत्सव-2024” के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन और मुशायरा सहित खेलों को बढ़ावा देने के लिए कुश्ती, दौड़ के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
“द्वाबा महोत्सव-2024” के शुभारंभ पर नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर रिंकूमणि व अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को अंग-वस्त्र, मोमेंटो एवं ओडीओपी के तहत बखिरा निर्मित पीतल का बर्तन भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार धनघटा, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी एवं सम्मानित नागरिक व ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

15 hours ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

15 hours ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

2 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

2 days ago

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की जवाबी एयरस्ट्राइक, ISKP ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…

2 days ago

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

3 days ago