सोंदा में आई स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ

आधुनिक सुविधाओं से लैस है आई स्कूल- भावना सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के सोंदा स्थित आई स्कूल का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अधिकारी की पत्नी भावना सिंह वविशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता शशांक मणि ने दीप जलाकर व फ़ीता काटकर किया। तत्पचात विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि भावना सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया और इसके निर्माण हेतु प्रबंधक विकास शाही को धन्यवाद दिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भावना सिंह ने कहा बच्चों की शिक्षा हेतु आई स्कूल एक आधुनिक और सुसज्जित विद्यालय है। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने आधुनिक विद्यालय हेतु विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।

भाजपा नेता शशांक मणि ने कहा कि शिक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं होती है। शिक्षा से ही हम असंभव को संभव कर सकते है। आई स्कूल एक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय है। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा दी जा रही हैं। मणि ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए आगे और प्रगति करने का भरोसा जताया। स्कूल प्रबंधक विकास शाही ने आए अतिथियों का स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। मंच संचालन स्नेहा सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्यं शुभांगी शाही, मैनेजर आकाश सिंह, अध्यापिका आभा शुक्ला, निकिता सिंह, जागृति मिश्रा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

22 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago