दिल्ली के बाद पूर्वांचल में पहली बार स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

सप्ताह भर लगी रहेगी नि:शुल्क प्रदर्शनी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी 108वीं जयंती के पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ‘अमृता कला वीथिका’ में सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. रघुवेंद्र तंवर ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर शिवशरण दास, अचिनत्य लहिड़ी, प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, प्रोफेसर हिमांशु चतुर्वेदी, आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा तैयार की गई यह प्रदर्शनी, दिल्ली से बाहर देश में पहली बार गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लगी है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा पहले दिल्ली में किया जा चुका है। इस प्रदर्शनी का दिल्ली से बाहर पहली बार गोरखपुर विश्वविद्यालय में लगना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संघर्ष के विभिन्न अनदेखे पहलुओं व घटनाओं की दिलचस्प जानकारी देने वाला है।
विशेष बात यह है कि प्रदर्शनी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों के अतिरिक्त शहर के आम नगरवासियों के लिए भी खुला हुआ है। इस प्रदर्शनी में कोई टिकट नहीं लग रहा है। यह बिल्कुल नि:शुल्क है। यह प्रदर्शनी बुधवार से पूरे 1 सप्ताह तक लगी रहेगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस प्रदर्शनी के लिए पूरे शहरवासियों को आमंत्रित किया है कि वह आएं और अपने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न अनछुए पहलुओं से अवगत हों।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

9 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

9 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

9 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago