बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन पर्व को लेकर शनिवार की सुबह से ही तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गईं।इस दौरान भैयादूज एवं गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई।महिलाओं एवं युवतियों ने गाय के गोबर से बड़े ही निष्ठा के साथ गोवर्धन की आकृति बनाई। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा-अर्चना की।वही पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर गंवई भाषा में मंगलगीत भी। गाई।वही महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली की मनौतियां मांगी। क्षेत्र के बघौचघाट,मेंदीपट्टी,मोतीपुर, रामनगर,पकहा,केडी चौराहा,सुंदरपुर,विशुनपुरा बाजार, मलसी,आमवा दूबे आदि गांव में विधि विधान पूर्वक गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ।गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाकर परिक्रमा की गई।इस दौरान भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं हिन्दू समाज के लोगों में मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के बाद शादी-विवाह,गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार व अन्य शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाते हैं।
Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…
सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…
‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…
रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…