गर्मी के मौसम में पक्षियों का प्यास बुझाने हेतु मिला सेवा का सौभाग्य

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)
श्री राम नवमी एवं हिंदू युवा वाहिनी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर श्रीराधा माधव प्रेम संस्थान (रजि.) आजाद नगर दक्षिणी बरहज (देवरिया) की शाखा, वृंदावन द्वारा स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज संस्थापक- उज्जवल भारत अभियान के पावन सद् प्रेरणा से पागल बाबा मंदिर के सामने स्थित, गुरु गोरखनाथ ए.सी रेस्टोरेंट पर पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत हेतु जल पात्र का वितरण कर समाज को जीव-जंतुओं की सेवा का संदेश दिया गया।जीव जन्तुओं की सेवा से परम पिता परमेश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। जल दान द्वारा हम इस भयानक गर्मी में अनेकानेक पक्षियों के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं। आईए हम सब मिलकर एक साथ संकल्प लें कि अधिक से अधिक जीवों के रक्षार्थ जल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, जिससे प्रभु कृपा के साथ ही मन को अद्भुत सुख शांति प्राप्त होगी। सैकड़ो वर्षों की तपस्या के बाद आज इस पवित्र रामनवमी के पावन अवसर पर हम समस्त देशवासी हर्षित हैं। प्रभु राम लला को अपने मंदिर में विराजमान होते देखकर, आज रामलला का अद्भुत दर्शन समुचे विश्व को प्राप्त हुआ जिसमें सूर्य तिलक अलौकिक रहा।
उक्त अवसर पर श्रीराधा माधव प्रेम संस्थान के प्रबंधक पंडित रुद्रदेव मिश्र ने उपस्थित लोगों को जल पात्र देकर सबसे निवेदन किया कि, प्रतिदिन जल पात्र को साफ करके ठंडे पानी से भरकर रखें जिससे प्यासे जीव जन्तुओं को लाभ मिल सके। इस दौरान विष्णु गौतम, शिवनारायण, रामहरि, अखिलेश्वर, कौशल, तेजसिंह, अंकित, जम्दग्नि,विजय,यशवएन्द्र,राधे, वीरपाल, मधुबाला पटेल,मोहन लाल पटेल आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

59 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago