Friday, July 31, 2026
HomeNewsbeatगोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी बधाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम ने बरेली में आयोजित 74वीं वार्षिक अंतरजोनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि पर डीजी जोन/एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुक्रवार को जोन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुथा अशोक जैन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर जोन की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है। यह जीत न केवल टीम बल्कि पूरे जोन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान गोरखपुर जोन की टीम ने लीग मैच में बरेली जोन को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में लखनऊ जोन को 3-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में प्रयागराज जोन को 2-0 से हराते हुए टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन को 3-0 से शिकस्त देकर गोरखपुर जोन ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी गोरखपुर जोन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्टता दिखाई। टीम के मुख्य आरक्षी मिथिलेश यादव को ‘बेस्ट गोलकीपर’ का खिताब मिला, जबकि आरक्षी कामरान प्रतियोगिता के ‘बेस्ट स्कोरर’ घोषित किए गए।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments