19 से 25 दिसम्बर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह

कार्यक्रम की सफलता के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) शासन के निर्देश पर जनपद में 19 से 25 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होने वाले ‘‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम, बीडीओ, नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिया है कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाएं।डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में लम्बित लोक शिकायतों का निराकरण, स्टेट पोर्टल (आईजीआरएस) में प्राप्त लोक शिकायतों का निराकरण, ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी की सेवाओं में वृद्धि लाए जाने के उद्देश्य से ‘‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डीएम डॉ. चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सुशासन सप्ताह के मध्य प्रत्येक कार्यक्रमों में आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो तथा जी-20 का लोगो अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाय। सर्विस डिलीवरी आवेदनों के निस्तारण सुशासन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को फोटोग्राफ्स तथा सुशासन सप्ताह के मध्य आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को सुशासन सप्ताह हेतु विकसित किए गए पोर्टल पर अपलोड भी किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

1 hour ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

2 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

2 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

2 hours ago