प्रेमी के न आने से मोबाइल टावर पर चढी युवती ,मचा कोहराम

युवती प्रेमी युवक से करना चाहती थी शादी बाहर गये युवक के न लौटने पर टावर पर चढी युवती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना अंतर्गत सेमरा राजा टोल प्लाजा एनएच 730 हाईवे के करीब स्थित मोबाइल टॉवर पर गुरुवार की सुबह एक युवती के चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों की हूजूम जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह युवती को नीचे उतारी। ग्रामीणों के अनुसार लड़की अपने प्रेमी से शादी न होने से नाराज थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग है। युवती उस युवक से शादी की बात पर अड़ी है। घर वालों ने भी भरोसा दिलाया कि उसकी शादी उस युवक से करा देंगे, लेकिन इसी बीच युवक कहीं चला गया। युवक के घर वालों ने युवक को बुलाने की बात कही। लेकिन जब युवक नहीं आया तो युवती आग बबूला हो गई और गुरुवार की सुबह सेमरा राजा टोल प्लाजा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई लोगों ने उसे उतारने की पूरी कोशिश की। लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही।सूचना पाकर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत की घंटो बाद भिटौली पुलिस ने युवती को नीचे उतारकर स्थानीय थाने ले गई ।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

20 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

31 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

39 minutes ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

48 minutes ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago