सलेमपुर से सिंगापुर: शैलेंद्र द्विवेदी का ‘भोजपुरी आईटी सेल’ कर रहा है अपने भाषा और संस्कृति की रक्षा

शशांक मिश्र की रिपोर्ट

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) यूट्यूब (YouTube) पर ‘भोजपुरी आइटी सेल’ चैनल बनाकर, विदेश रहकर भी शैलेंद्र द्विवेदी कर रहा है देश और प्रदेश की संस्कृति की रक्षा और उत्थान | शैलेंद्र दिवेदी जो कि सलेमपुर विकास क्षेत्र के चांदपलिया गांव में जन्मे पारिवारिक पृष्ठ भूमि मजबूत थी इनके पिता शिवाजी दिवेदी अध्यापक से सेवानिवृत है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा सलेमपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई, बाद में इन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की और सिंगापुर में एक नामी प्राइवेट कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है । अपने परिवार के साथ सिंगापुर में ही निवास करते है।
लेकिन विदेश रहते हुए भी इनका भोजपुरी माटी से लगाव कम न हुआ और इन्होंने भोजपुरी में कई कविताएं लिखी और भोजपुरी के कई गानों को अपने बैनर तले रिलीज किया । जहाँ भोजपुरी गानों का नाम आते ही आम जन में फूहड़ गानों की छबि दिमाग में आ जाति है वही इनके द्वारा भोजपुरी गानों में सोहर, भजन पारंपरिक भोजपुरी गारी आदि को बढ़ावा दिया जाता है। जहाँ गांव देहात के लोग कुछ दिन देश के महानगरों में रह कर आते है और उनके भाषा और भाव में बदलाव हो जाता है वही शैलेंद्र दिवेदी सिंगापुर में निवास करते हुए देश और विदेश में भोजपुरी भाषा का प्रचार प्रसार कर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है । जहां आज कल आम जन मानस भोजपुरी भाषा से दूर भाग रहे है वही शैलेंद्र दिवेदी द्वारा भोजपुरी से लगाव और भोजपुरी माटी से लगाव ही है की यह अपने प्रयासों से भोजपुरी का उत्थान कर रहे है इनके द्वारा रामनवमी पर एक पारंपरिक भजन “मंगल घड़ी नियराईल शुभ दिन आइल हो ललना बाजे अवध में बधाई जन्म ले रघुराई न हो” प्रस्तुत किया गया है जिसको गायक राज मोहन द्वारा गाया गया है| इस भजन की सराहना करते हुए देश के पड़े पत्रकारों में गिने जाने वाले रवीश कुमार ने अपने एक्स और फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है|शैलेंद्र द्विवेदी ने “भोजपुरिट” (भोजपुरी आईटी सेल) नाम का यूट्यूब पे चैनल बनाया है, जिसमें युवाओं को जोड़कर भोजपुरी में स्वच्छ और सुन्दर गाने बनाते हैं। इनका गाना “हाथी लेबे घोड़ा लेबे” यूट्यूब, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पे छाया हुआ है। इस गाने को अब तक लगभग 50 लाख लोग देख चुके हैं।भोजपुरी आईटी सेल चैनल पर भजन सम्राट अनूप जलोटा भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इसके अलावा स्वाति मिश्रा भगवान राम का भजन लेकर आ चुकी हैं, जिनकी प्रसंसा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।शैलेंद्र द्विवेदी सिंगापुर में रहकर भी भोजपुरी में अश्लीलता को दूर करने के लिए मुहिम चला रहे हैं, और यूपी बिहार के युवाओं को जोड़कर भोजपुरी में लगातार अच्छे अच्छे पारंपरिक गीत, भजन और युवाओं के लिए नया म्यूजिक ला रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

6 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago