Categories: बहराइच

भारतीय जनता के युवा मोर्चा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जरवल मंडल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकासखंड मुख्यालय के ब्लॉक सभागार में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने की , तथा संचालन युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ सरीन पांडे ने किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री संजय राव रहे ।कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक प्रमुख विपिन वर्मा रहे, कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद डॉक्टर निखिल सिंह की देखरेख में किया गया ।जिसमें चिकित्सकों की टीम ने आए हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार ने कहा की 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी , और उसी स्थापना दिवस के अवसर पर यह सामाजिक न्याय सप्ताह चलाया जा रहा है, जो 14 अप्रैल तक चलता रहेगा जिसमें सरकार द्वारा हर गरीब वर्ग को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं बताई जाएंगी ।उक्त कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा,कौशल किशोर सिंह, सेक्टर प्रभारी अनिल सोनी ,संतोष श्रीवास्तव ,राजा कसौंधन,ऋषि राजपूत ,जोगिंदर सिंह ,सूरज शुक्ला, रूपेश श्रीवास्तव ,उत्तम वर्मा सहित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पांडे ने आए हुए सभी को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, मेट्रो और आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…

9 hours ago

तेल संकट, कमजोर रुपया और डगमगाते बाजार: क्या नई आर्थिक आंधी की आहट है?

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…

1 day ago

डिजिटल शिक्षा युग में चुनौती और समाधान: सीबीएसई की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली पर व्यापक विश्लेषण

पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…

2 days ago

पुराने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त, रुद्रपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें पहुंची

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…

2 days ago

वृद्धाश्रम गड़वार में डीएलएसए सचिव का औचक निरीक्षण, वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…

2 days ago

बैरिया तहसील में गूंजा जनता का दर्द, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…

2 days ago