आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों घटनाएं उस समय हुईं जब वे खेत में धान की रोपाई कर रही थीं।
बेलहर कला थाना क्षेत्र के बनौली गांव में 17 वर्षीय चांदनी खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में 60 वर्षीय बरसाना, पत्नी तूफानी, भी धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनाओं के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

37 minutes ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

1 hour ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

2 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

3 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

3 hours ago

निशुल्क मिलेगा दलहन और तिलहन का मिनी कि

कृषि वेबसाइट पर किसान करें पंजीकरण बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)खरीफ की फ़सल की बुवाई शुरू…

4 hours ago