जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को बिहार के समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 2,260 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छट्टू पासवान उर्फ छोटू पासवान (20 वर्ष) पुत्र गनौर पासवान, निवासी हरपुर मुहम्दा, पोस्ट पूसा, थाना पूसा, जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बरामद 2,260 रुपये जीआरपी थाना देवरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 34/2026, धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों रवि कुमार और सरमन पासवान के साथ मिलकर पंजाब के जालंधर जिले में एक घर में चोरी की थी। चोरी के दौरान मिले कीमती सामान और नकदी को तीनों ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिया था। उसने बताया कि अपने हिस्से की अधिकांश रकम वह खर्च कर चुका है, जबकि बरामद 2,260 रुपये उसी चोरी की रकम का हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को जीआरपी देवरिया ने चेकिंग अभियान के दौरान रवि कुमार और सरमन पासवान को चोरी के कीमती सामान, ब्रिटिशकालीन सिक्कों, चांदी के सिक्कों, मूर्तियों, पायल, अंगूठी, राडो की कलाई घड़ी तथा 89,569 रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया था। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई थी।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौहान, कांस्टेबल आनंद प्रकाश यादव और कांस्टेबल बृजेश सिंह शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

11 minutes ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

4 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

5 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

5 hours ago