प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना बनेगी संबल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने जनपद के प्रधान समिति सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल है, जो शिक्षकों तथा उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी।

श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह योजना शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से काफी हद तक राहत प्रदान करेगी।

ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार में आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र कर्मचारियों को प्राप्त होगा। इसके अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन), अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्डन, रसोइये तथा अन्य पात्र कार्मिक शामिल किए गए हैं। इनके आश्रित परिवार के सदस्य भी योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।श्री शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था का आधार होते हैं। सरकार का उद्देश्य केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और उनके परिवारों के जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना भी है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो लाखों शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें प्रमोद सिंह (माध्यमिक शिक्षक), हरी लाल यादव (शिक्षामित्र), बिना सिंह (शिक्षामित्र), तथा अरुण सिंह (अनुदेशक) शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिलाध्यक्ष,जिला विद्यालय निरीक्षक , बेसिक शिक्षा अधिकारी , शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

3 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

4 hours ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

9 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

10 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago