जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक सुविधा केंद्र, एक्शनएड एसोसिएशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों और महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में रामबृक्ष गिरि ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा श्रमिक सुविधा केंद्र की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी पंकज खरवार ने प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता और सेवाओं के बारे में बताया।

सुधीर यादव ने जनसंख्या नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह ने महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। वहीं एक्शनएड एसोसिएशन के दिनेश प्रसाद ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। राजू प्रसाद ने नशा मुक्ति और श्रमिकों को अपने अधिकारों एवं समस्याओं के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

शिविर में रविंदर प्रसाद, कमली, रम्भा, किरण, पन्नेलाल, छोटाई, सिकंदर, गुंजा, तूफानी प्रसाद, कुसुम, रामनरेश प्रसाद, सत्तन प्रसाद, प्रीति सिंह, रामअशीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

2 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

6 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

7 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

7 hours ago