बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नानपारा बुलबुल नेवाज गांव निवासी विवाहिता का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। मायके से मृतक महिला के चाचा गांव पहुंचे। उन्होंने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रीतारा गांव निवासी तहसीलदार पुत्र सुल्तान ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उन्होंने अपनी भतीजी मीनू (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व कुन्ने खान निवासी बुलबुल नेवाज गांव के साथ किया था। तहसीलदार ने बताया कि विवाह के बाद से ही भतीजी को ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। शुक्रवार सुबह भतीजी के मौत की सूचना दी गई। सूचना पाकर वह भतीजी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटकता देखा। चाचा ने मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…