Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखलीलाबाद के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष को मातृ शोक

खलीलाबाद के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष को मातृ शोक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुन्दर वर्मा की माता का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गई। परिवारजन गहरे दुःख में हैं।
दिवंगत माता समाजसेवी और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बड़ी संख्या में शुभचिंतक शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। परिवारिक जनों से मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार अयोध्या धाम में सरयू तट पर होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments