Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात घायल

मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम धंजवल में शनिवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठियों और फरसे से एक-दूसरे पर हमला किया गया और एक दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके। विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार सीएचसी नाथनगर पर चल रहा है। दोनों पक्षों ने अलग-अलग नामजद तहरीर थाने पर दिया है।
सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कराई। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
ज्ञात हो कि ग्राम धंजवल में जल निगम द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। शनिवार को शिवकुमार पुत्र रंगीलाल घर के बगल रास्ते किनारे टोटी लगवाने के लिए गड्ढा खोदवा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर शिवकुमार और पड़ोसी राम सिंह के परिवार वालों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी, डंडा और फरसा चलने लगा। ईंट-पत्थर जमकर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से शिवकुमार पुत्र रंगीलाल, रघुवीर पुत्र मोहित, रघुवंश पुत्र बजरंगी, राम किशुन एवं दूसरे पक्ष से राम सिंह, निन्ना, देवराज पुत्रगण राम पलट उर्फ पलटू घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कराई। दोनों पक्षों ने अलग-अलग तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments