अवध एक्सप्रेस में महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल रेल मदद सेवा के माध्यम से रेल यात्रियों की समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु लगातार प्रयासरत है । इसी क्रम में गुरुवार को बांद्रा से बरौनी जा रही गाड़ी सं-19037 अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रही 32 वर्षीय महिला यात्री खुशबु खातून जिसको बगहां तक यात्रा करनी थी, उसको अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और उनके पति इस्त्खारो शेख ने अपने मोबाइल के माध्यम से 12:00 पर रेल मदद पर अपनी समस्या बताई , सूचना के आधार पर उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की टीम अवध एक्सप्रेस के कप्तानगंज जं पर पहुँचने के पूर्व पहुँच गयी । स्टेशन अधीक्षक शम्भू ने सतर्कता बरतते हुए गाड़ी को प्लेटफार्म सं-1 पर लिया, गाड़ी प्लेस होते ही कप्तानगंज रेलवे स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम महिला यात्री के सीट पर पहुँच कर महिला का परिक्षण किया और कप्तानगंज रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत मंडल चिकित्सक डॉक्टर सौम्या ने, अपने टीम के साथ केबिन खाली कराकर परदों से कवर करके आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ उक्त महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और महिला को आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराईं । महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया,जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। महिला यात्री ने चिकित्सकीय टीम एवं रेलवे प्रशासन को आकस्मिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया। तदुपरांत महिला यात्री उसी अवध एक्सप्रेस से अपने गन्तव्य बगहां के लिए रवाना हो गयी ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

23 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

27 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

33 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

38 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

43 minutes ago

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

2 hours ago