श्रीकृष्ण ने किया कालिया नाग का वध
सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पड़री बाजार वैष्णो धाम मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हेतु चल रहे श्रीशतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन क्षेत्रीय सांसद रमापति राम त्रिपाठी पहुंचे तथा रासलीला देखी। उन्होंने कहा कि धर्म जागरण के लिए हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए। इससे अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता हैं।
रासलीला मंडली ने श्रीकृष्ण द्वारा कलिया वध का सजीव मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो गये। श्रीकृष्ण के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
वृन्दावन में कालिया नामक नाग से सभी लोग बहुत डरे हुए हैं,जब भी कोई नदी का पानी पीता तो मर जाता है। खेलते खेलते ग्वालों का गेंद नदी में चला जाता हैं तो वे चिंतित हो जाते हैं, तभी बाल कृष्ण नदी में कूद पड़ते हैं। जहां कालिया नामक नाग से भयंकर लड़ाई होती हैं जहां कालिया नाग का अंत होता हैं। कालिया के अंत से लोग खुश होते हैं। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विमलचंद्र पाण्डेय, डॉ.अरविन्द पाण्डेय, अरविन्द सिंह, जयप्रकाश मदेशिया, गुलाब मदेशिया,शिवजी उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, पिंटू शर्मा, बब्बन शर्मा,राजन पाण्डेय,धनन्जय यादव,अरुण मिश्र, कृष्ण मणि त्रिपाठी, अरविन्द यादव,सोनू पाण्डेय, आशिर्वाद पाण्डेय, जयराम चौरसिया,विद्याधर पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय,पन्नेलाल यादव,रामध्यान पाल,आदि लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…
सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…
शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…