Categories: Uncategorized

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) खैरीघाट थाना के बेहडा गांव के बाहर आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। खैरीघाट थाना अंतर्गत बेहडा गांव के पूरब आम के बाग में गांव निवासी दूबर सिंह पुत्र सूबेदार सिंह उम्र लगभग 58 वर्ष की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। लोगों द्वारा सूचना खैरीघाट थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने दबी जुबान से बताया की मृतक नशे का आदी था। दो-तीन दिन से कुछ परेशान लग रहा था।
अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि मृतक का पूरा परिवार बंगाल में रहता है। यहां अकेले ट्रैक्टर आदि चलाता था और खेती-बाड़ी करते था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

21 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

24 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago