सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उपनगर घुघली के वार्ड नंबर सात में जर्जर बिजली का पोल हादसे को न्योता दे रहा है। महेश अग्रवाल और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव के मकान के सामने लगा यह पोल लंबे समय से खराब हालत में है। पोल की स्थिति ऐसी है कि वह कभी भी धराशायी हो सकता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।सबसे गंभीर स्थिति यह है कि जर्जर पोल के आसपास सप्ताह में पांच दिन सब्जी बाजार लगता है। बाजार के दौरान यहां बड़ी संख्या में दुकानदारों के साथ खरीदारों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पोल गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार पोल की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो भी प्रसारित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक पोल को बदलने या सुरक्षित करने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।जर्जर पोल को लेकर महेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है। शिकायत के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही जर्जर पोल को बदल देना चाहिए।स्थानीय लोगों के मुताबिक वार्ड नंबर सात में केवल यही एक पोल जर्जर नहीं है, बल्कि कई अन्य बिजली के पोल भी खराब हालत में बताए जा रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में लगे सभी पोलों का स्थलीय निरीक्षण कराने और कमजोर पोलों को चिन्हित कर समय रहते बदलने की मांग की है।लोगों का कहना है कि बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जर्जर बिजली के पोल विशेष रूप से खतरा बने हुए हैं। ऐसे स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जर्जर पोल को तत्काल बदलने तथा वार्ड के अन्य पोलों की भी जांच कराने की मांग की है।
गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…