कृषि योजनाओं का लाभ इम्पैनल्ड संस्थाओं से लें कृषक बंधु

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने बताया है कि जनपद में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं यथा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत शाकभाजी, मसाला एवं पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यकमों हेतु बीज आपूर्ति के लिए कुल 10 संस्थाओं को इम्पैनल्ड किया गया है।
उक्त संस्थाओं से कृषक बंधु बीज क्रय कर स्वयं भुगतान करेंगे तथा अनुदान की धनराशि सीधे कृषकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरित कर दी जायेगी। इस निमित्त पंजीकृत कृषकों एवं इम्पैनल्ड संस्थाओं से समन्वय कराकर गेट टूगेदर कराने एवं निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। गेट टूगेदर हेतु उद्यान विभाग के कार्यालय परिसर में दिनांक 06 दिसंबर 2023 को तिथि निर्धारित की गयी है। निर्धारित तिथि पर पूर्व में पंजीकृत एवं इच्छुक कृषक (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी एवं फोटो) के साथ पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। नामित फर्मों द्वारा अनुदान की धनराशि कृषकों से नगद चेक के माध्यम से प्राप्त कर बीज प्राप्त कराया जायेगा। बीज प्राप्ति के उपरान्त अनुमन्य अनुदान की धनराशि बजट प्राप्त होने पर लाभार्थी कृषक के खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरित कर दी जायेगी। योजनान्तर्गत लाभ लेने हेतु न्यूनतम सीमा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, संत कबीर नगर में अथवा मोबाईल नम्बर 9451218338, 9450669902 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago