जैतीपुर /शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कस्बे में श्रीराम जानकी रामलीला मेले की शुरुआत हो गई। पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने रामलीला मेले का शुभारंभ फीता काट कर किया। कमेटी के सदस्यों ने उनको माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम की लीलाओं पर प्रकाश डाला।इससे पूर्व श्रीराम जानकी महाराज मंदिर पर मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा गणेश पूजन किया गया।पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया।रामलीला देख लोग काफी खुश नजर आये।बच्चों में काफी उत्साह नजर आया।नारद मोह की लीला के मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार नारद द्वारा की गई तपस्या के प्रभाव से राजा इंद्र का सिंहासन हिल जाता है।इंद्र द्वारा विभिन्न प्रयास किये जाते हैं, लेकिन नारद की तपस्या भंग करने में असमर्थ हो जाते हैं। इंद्र द्वारा अपनी हार स्वीकार करने पर नारद के मन मे अहंकार उत्पन्न हो जाता है, विष्णु भगवान नारद के अहंकार को नष्ट करते हैं और नारद के मन को शांति का उपाय बताते हैं। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष बलराम सिंह, मदन पाल सिंह,नन्हे सिंह, दीपक सिंह सुरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…