भूधरिया बाबा पोखरे पर हुई शानदार दंगल प्रतियोगिता

रतनपुरा,मऊ(राष्ट्र की परम्परा)03 अक्टूबर.. भूधरिया बाबा के पोखरे पर हर बर्ष की भांति 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जी के जयन्ती पर मेले में बजरंग बली सेवा संस्थान एवं ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में 27 जोड़ी पहलवानों ने अपना भाग्य आजमाया।इस दंगल प्रतियोगिता में 14 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। शुभम भलया व शिवानंद सरवा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। शशि पाल सरवा वह सुमित भलया की कुश्ती बराबरी पर रही। गोलू चोरपा खुर्द व शिवपाल भलया के बीच कुश्ती में शिवपाल विजयी रहे। मंगल भलया व किशन सरवा की जोड़ी बराबरी पर रही। अभिषेक सरवा व संदीप भलया की जोड़ी बराबरी पर छूटी। राहुल सरवा व दुर्गेश भलया के बीच कुश्ती में दुर्गेश विजयी रहे। चन्द्र हास सरवा व अंशू भलया की जोड़ी बराबरी पर रही। राकेश सरवा व शरद भलया की जोड़ी में शरद विजयी रहे।अमित मलया व शिवनारायण महराज पुर में अमित विजयी रहे।उजाला भलया व आदित्य सरवा के बीच आदित्य विजयी रहे।ॠशु सरवा व गुलशन पहसा के बीच ऋशु विजयी रहे।शुभान भलया व आरिफ सरवा की जोड़ी बराबरी पर छूटी। सर्वानंद गहना व पवन भलया की जोड़ी बराबरी पर छूटी।सिन्टू भलया लालू पहसा की जोड़ी बराबरी पर छूटी। रंजीत भलया व कुलदीप मुहम्मद पुर के बीच रंजीत विजयी रहे। अभिषेक गहनी व विनीत गहना की जोड़ी बराबरी पर छूटी। अंकित हथिनी सलमान पहसा की जोड़ी में सलमान विजयी रहे। रामजीत भडसर व कल्लू महराज पुर में कल्लू विजयी रहे। राकेश भडसर व मंगल पहसा की जोड़ी में राकेश भडसर विजयी रहे। गोलू सरवा व आनन्द महराज पुर की जोड़ी बराबरी पर छूटी। चन्द्रकेश सरवां व विपिन महराज पुर की जोड़ी बराबरी पर छूटी। योगेन्द्र भलया व मनमोहन महराज पुर की जोड़ी बराबरी पर छूटी। अभिजीत पुरी सरवा व राहुल रामपुर टंडवा की वेस्ट जोड़ी में अभिजीत पुरी ।
जनार्दन सरवा व हरिओम घोसी के बीच जनार्दन विजयी रहे। विशाल महराज पुर राकेश भडसर के बीच राकेश विजयी रहे।कुन्जबिहारी पहलवान महराज पुर व मनोहर पहलवान भलया के बीच दर्शकों ने 3500 सौ का इनाम रखा था। दोनों पहलवानों की जोड़ी बराबरी पर छूटी। कमल गोरखपुर व शिवम् सरवा के बीच गोरखपुर के पहलवान कमल विजयी रहे। एलाउंसर रामजी यादव पहलवान व हरेंद्र पहलवान रहें रेफरी लालमन पहलवान बलिया व सुभाष यादव रहे। मुख्य अतिथि बसपा सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय जी थे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हलचल राम, अमरजीत चौहान, ग्राम प्रधान राम सिंगार चौहान, रामविलास चौहान, रमेश गिरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नन्दलाल बागी आदि सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जय बजरंग बली सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान ने आये हुए अतिथि तथा दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

parveen journalist

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

4 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

5 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

7 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

8 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

8 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago