Categories: कविता

आँखों जैसा रिश्ता

पलकें झपकाती हैं साथ साथ,
सब कुछ देखती हैं साथ साथ,
रोती सोती भी हैं वे साथ साथ,
दोनों आँखे रहती हैं साथ साथ।

देख नहीं पाती हैं एक दूसरे को,
पर सब कुछ करती साथ साथ,
कैसा गहरा रिश्ता है आँखों का,
खुलती बंद होती हैं साथ साथ।

दोस्ती अनोखी आँखों की होती है,
नहीं देखने में और कहीं मिलती है,
पति – पत्नी हों या भाई – बहन हों,
माँ – बेटा हों या फिर माँ – बेटी हों।

रिश्ता नहीं किसी का आँखों जैसा,
जहाँ आँसू भी बहते हैं साथ साथ,
मर्यादा में आँखें रहती हैं साथ साथ,
शैतानी करती हैं वो भी साथ साथ।

आदित्य ईश्वर की करनी विचित्र,
साथ साथ आँखें देखें हर एक चित्र,
कितनी अनुपम जोड़ी इन आँखों की,
मिलते नहीं हैं जग में ऐसे कोई मित्र।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago