सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी में हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान-महेन्द्र राजभर

केवल पार्टी कार्यकर्ता ही लड़ेंगे चुनाव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की जनपद मुख्यालय पर आयोजित जिला पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने आगामी 10 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील किया, साथ ही गांव-गांव चौपाल लगाकर प्रत्येक बूथ के लिए 10 यूथ तैयार करने का सुझाव दिया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों से ही सर्वांगीण विकास की परिकल्पना सफल होगी, इसलिए पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए तभी सबका साथ सबका विकास का नारा फलीभूत होगा।
राजभर देवरिया में जनपद, विधानसभा एवं ब्लाक के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक को संबोधित कर रहे थे । उन्होने कहा कि समाज के हर वर्ग का विश्वास सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी पर बढा है और चारों तरफ लोग सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के साथ खड़ा होकर काम करने के लिए तैयार हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी पदाधिकारी गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी के मिशन को समझाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ते हुए समाज हित में पार्टी को मजबूती प्रदान करें। राजभर ने कहा कि आगामी 10 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बैठक आहूत की गई है जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल ,जनपद, विधानसभा स्तर एवं ब्लॉक अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। इस बैठक में प्रमुख पदाधिकारी के साथ बातचीत करके पार्टी की अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा और सर्वसम्मति से जो निर्णय आएगा उसके आधार पर पार्टी आगे मजबूती से कार्य करेगी।। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने समाज के हक और हुकुक के लिए एकजूट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है, और राजनीति में भी उचित भागीदारी प्राप्त करने के लिए अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है। राजभर ने कहा कि समाज में चौपाल लगाकर पार्टी के मिशन को समझाना होगा और समाज के लोगों से ही चंदा लेकर समाज हित में कार्य करना होगा । यदि आप सभी लोग इसी तरह से पूरे समर्पण और मनोयोग से पार्टी संगठन का कार्य करेंगे तो आने वाले दिनों में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी अपने समाज के एक दर्जन कार्यकर्ताओं को सदन में पहुंचाने में सफल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अपने बीच के कार्यकर्ताओं के सदन में पहुंचते ही दबे, कुचले, शोषित, वंचित,पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी और सबको उनका हिस्सा मिल सकेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अभय नन्दन वर्नवाल,गोपाल शरण कन्नौजिया, उग्रसेन राजभर, अनिरूद्ध राजभर, विश्वम्भर कुशवाहा, शम्भू राजभर, रमाकांत राजभर, शिवचन्द कन्नौजिया, श्री कान्त राजभर, गुड्डू राही, छोटेलाल राजभर, धरीछन राजभर, रामसेवक कुशवाहा, योगेंद्र विश्वकर्मा, मुन्ना अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

52 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago