Categories: Newsbeat

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर भक्ति में सराबोर हुआ नगर, आठवें दिन भी निकली प्रभातफेरी

वाहेगुरु के सिमरन और कीर्तन से गूंजे नगर के मार्ग, निशान साहिब की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर नगर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को लगातार आठवें दिन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। निशान साहिब की अगुवाई में निकली प्रभातफेरी में महिला, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रभातफेरी के दौरान वाहेगुरु के सिमरन, मधुर कीर्तन और ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, सब्जी मंडी, ओम पिक्चर, जनता चौक और फल मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के संदेशों का स्मरण करते हुए भजन-कीर्तन करते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया।नगर भ्रमण के बाद प्रभातफेरी पुनः गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत गुरु दरबार में विधिवत अरदास की गई और श्रद्धालुओं के बीच कड़ा प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार मंजीत सिंह, परमजीत सिंह उर्फ बाबी, ज्ञान मोहन सिंह, सोनू सिंह, तेज प्रताप सिंह, अमरिंदर सिंह, राजपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, रंजीत कौर, नीना कौर, रजिंदर कौर और मनजीत कौर सहित सिख समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में लगातार आठ दिनों से निकाली जा रही प्रभातफेरी ने नगर में धार्मिक सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की है। गुरु नानक देव जी की वाणी और उनके मानवता, समानता तथा सेवा के संदेशों से श्रद्धालु आध्यात्मिक रूप से जुड़ रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

5 minutes ago

भगीरथपुर की दरगाह पर 18-19 नवंबर को सजेगा अकीदत का दरबार, उर्स में जुटेंगे लाखों जायरीन

नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, चादरपोशी, कव्वाली और कुल शरीफ के…

31 minutes ago

छपरा कोचिंग डिपो का डीआरएम ने किया निरीक्षण, संरक्षा और कर्मचारी सुविधाओं पर दिया जोर

अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता परखी, रनिंग कर्मचारियों से संवाद कर भोजन और विश्राम व्यवस्था सुधारने…

37 minutes ago

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों की आय को मिलेगी नई मजबूती: केशव मौर्य

यूपी में करीब एक हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव चयनित, 48 नई परियोजनाओं को…

54 minutes ago

छोटी नदियों के पुनर्जीवन पर बीबीएयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 19 से

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। छोटी नदियों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की दिशा में प्रभावी…

1 hour ago

डीएम के औचक निरीक्षण से कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर

अभिलेखों के रख-रखाव में मिली लापरवाही पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब महराजगंज…

1 hour ago