गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर दृष्टवाधित बच्चों मे वितरण किया गया भोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित आदर्श बाबा चुनमुन पाण्डेय जनमानस सेवा संस्था के संस्थापक पण्डित बृजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन द्वारा, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पितृ विसर्जन के पावन पर्व कि पूर्व संध्या पर बाबा चुनमुन पाण्डेय कि स्मृति मे, नार्मल पुलिस चौकी समीप दृष्टिवाधित बच्चों के छात्रावास मे भोजन पैकट व पानी का वितरण कर दोनो महान विभूतियों कि कृतियों को स्मरण किया गया।
संस्था के संचालक व अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा दृष्टवाधित बच्चों मे भोजन पैकेट, प्रसाद,पानी आदि का वितरण कर बापू की जयंती व बाबा को नमन कर पितृपक्ष मे श्रद्धाँजलि दिया गया। समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि बापू को स्मरण कर उनके कृतियों को नमन करके देश के प्रति सच्ची भावना को प्रकट करने का माध्यम है तो पितृपक्ष मे अपने पितृजनों को स्मरण कर आशिर्वाद लेने तथा उनके सम्मान मे जरुरतमंदों की सेवा करना सतकर्म की प्रेरणा देता है. संस्था के द्वारा भोजन वितरण नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करता है जिसके प्रति सदैव हम सभी पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित रहते है. डाक्टर एहसान साहब ने कहा कि पितरों के प्रति सबसे अच्छा श्रद्धांजलि का रास्ता है जरुरतमंदों को भोजन कराना जिससे पितर तृप्त होकर हमे आशिर्वाद दें।
भोजन वितरण मे शरद सिंह, दीपक भारती अखिलेश मल्ल, राजकुमार जायसवाल आदि लोगों का सहयोग रहा. इस दौरान मुख्य रुप से सचिव राहुल मिश्रा,उर्दू बोर्ड उ.प्र. के सदस्य डाक्टर एहसान अहमद साहब, समाजसेवी आकिब अंसारी, हाजी जलालुद्दीन कादरी,संजय चौधरी, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

10 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

10 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

10 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

10 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

10 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

10 hours ago