पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर मनाया काला दिवस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा के बैनर तले शनिवार को कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। बांह पर काली पट्टी बांध कर जहां कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया वहीं दिन भर काली पट्टी बांध कर काम करते रहे। जिला मुख्यालय से लेकर नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायती राज विभाग और विकास विभाग के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदय राज यादव के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य ब्लॉक कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष उदयराज यादव ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकार की रक्षा के लिए अटेवा पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना हमारा अधिकार है। जब तक कर्मचारियों को उनका हक और अधिकार नहीं मिल जाता अटेवा का संघर्ष चलता रहेगा। श्री यादव ने कहा कि कर्मचारियों की एकता और संघर्ष का प्रतिफल अन्य राज्यों में दिखने लगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी सरकार उनकी मांगों को मानकर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी समूचा कर्मचारी संवर्ग आने वाले लोकसभा चुनाव में उस सरकार के साथ खड़ा रहेंगे। बाद में दिन भर कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर अपना काम निपटाया। इस दौरान दीपक कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह, गणेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, शिवेंद्र कुमार, विकास श्रीवास्तव, अजीत कुमार शर्मा, मंजुषा, संजय शर्मा, हनुमान शुक्ला, विश्राम यादव, विनय तिवारी, प्रेम चंद सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

6 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

11 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

16 minutes ago

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

1 hour ago

दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, मोदी-पुतिन वार्ता ने खींचा सबका ध्यान

भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…

1 hour ago

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

1 hour ago