Categories: Uncategorized

उप जिला अधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दिया ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अडानी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन और प्रदर्शन किया । प्रधानमंत्री से अडानी मामले को लेकर पूछे गए प्रश्नों का जबाब न मिलने को लेकर कांग्रेसियों ने क्षेत्र के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा व अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता की । सलेमपुर में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को पत्रक सौंपते हुए प्रभारी व जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि संसद में राहुल गांधी के द्वारा पूछे गए प्रश्न की अडानी के व्यापार में विदेश से आया 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं। अडानी के कम्पनी को पीएम मोदी जी ने किन किन देशों में ठेका दिलवाया।इसका उत्तर नही मिला। अब तो राष्ट्रपति महोदय ही एक मात्र इसका जबाब दिलवा सकती है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज को लाठी के बल पर जबरिया दबाना चाहती है, कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतंत्र के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ,लालसाहब यादव, चुन्नु श्रीवास्तव,सत्यम पांडेय, उपेन्द्र कुमार,अभिनीत उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, गंगासागर मिश्र, परमानन्द प्रसाद,डॉ याहिया अंजुम, उमेश तिवारी, रोहित यादव, राहुल मिश्र, राजेश यादव, रमाशंकर प्रसाद,, रजनीश प्रसाद, अशोक मद्देशिया,माधवलाल गुप्ता, दीनानाथ पांडेय,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।भागलपुर में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती,बदरे आलम,पन्नालाल पाठक, आनन्द शंकर, आदि ने पत्रक दिया। लार में जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद, मनोज सिंह, अमेठिया ,वशिष्ठ मोदनवाल, कृष्णा तिवारी, शमशुल आजम,अनिरुद्ध शर्मा, मनीष रजक, डॉ रमाशंकर पटेल ,नथुनी चौहान, सतीश यादव, ओमप्रकाश सिंह आदि ने पत्रक सौंप कर प्रदर्शन किया।

rkpshomnath

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

4 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

6 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

21 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago