कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
परिषदीय विद्यालयों में पुस्तक वितरण का शुभारंभ सत्र के पहले दिन, शनिवार को बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य ने किया। उन्होंने पडरौना बीआरसी स्थित जूनियर हाई स्कूल में 100 छात्र- छात्राओं को किताबें दी।
बीएसए ने कहा कि प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में नि:शुल्क पुस्तक वितरण शुरू हो गया है। बीआरसी पर आई पुस्तको को विद्यालयों में भेजा जा रहा हैं। शीघ्र ही सभी विद्यालयों में पुस्तकें पहुंच जाएंगी। बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें, इसके लिए विभाग की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी।
इस दौरान बीईओ नगर हिमांशु सिंह, आशुलिपिक हरेंद्र यादव, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, माधव गोविंद राव ,राहुल यादव, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…