गर्मी में ‘बिजली’ बनी आफत, ग्रामीण और शहरी इलाकों में हाहाकार

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूरा तहसील क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। चिलचिलाती धूप और तपती हवाओं ने जहां लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही और अनियमित बिजली आपूर्ति ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार नगर क्षेत्र में लगातार ट्रिपिंग और लोड शेडिंग के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के की जा रही यह अघोषित बिजली कटौती नागरिकों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गई है। गर्मी में दिन का चैन और रात की नींद दोनों गायब हो चुकी है। पंखे, कूलर और एसी भी शोपीस बनकर रह गए हैं।
ग्रामीण इलाकों की स्थिति तो और भी दयनीय है, जहां दिन और रात की पाली को मिलाकर मात्र 6 से 7 घंटे की ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। इससे जहां किसानों की धान की नर्सरी की सिंचाई प्रभावित हो रही है, वहीं छोटे उद्योग, दुकानदार, विद्यार्थी और सामान्य जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। बिजली विभाग की ओर से लगातार बहानेबाज़ी और तकनीकी खामियों का हवाला दिया जा रहा है, जबकि क्षेत्रीय जनता अब जवाब मांगने को तैयार है। स्थानीय निवासी यह सवाल उठा रहे हैं कि जब तयशुदा रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है, तो उपभोक्ताओं से पूरा बिजली बिल क्यों वसूला जा रहा है?
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की चुप्पी भी लोगों को खटक रही है। लोग यह महसूस कर रहे हैं कि जनता के मूलभूत अधिकारों की अनदेखी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि अगर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन को विवश होंगे।
भीषण गर्मी में बिजली संकट अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और सुरक्षा का सवाल बन चुका है। लोगों ने जिलाधिकारी और ऊर्जा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान निकल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago