एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन कन्ट्रोल रूम अवस्थापित

सामान्य जन निर्वाचन से संबंधित शिकायत नम्बर 05568-225351 पर करा सकते हैं दर्ज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य की विधान परिषद के लिए निर्वाचन-2023 के संबंध में निर्वाचन कार्य के स्वतंत्र व निष्पक्ष निष्पादन के दृष्टिगत कलेक्टेट देवरिया अवस्थित सभागार कक्ष के बगल में स्थित कक्ष में शिकायत/व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर/निर्वाचन कन्ट्रोल रुम अवस्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 05568-225351 है। निर्वाचन से संबंधित भ्रष्ट आचरणों के बारे में सामान्य जन द्वारा निर्वाचन अनुवीक्षण तन्त्र को सूचना दी जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत/व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर/निर्वाचन कन्ट्रोल रुम के प्रभारी अधिकारी हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र सिंह तथा सहायक प्रभारी अधिकारी हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय एवं सीडीपीओ दयाराम को नामित किया है। उन्होंने नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिकायत/व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर/निर्वाचन कन्ट्रोल रुम द्वारा प्राप्त शिकायतों के बाव्त एक रजिस्टर का रख-रखाव करेंगे, जिस पर शिकायतों का विवरण दर्ज किया जायेगा। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसे संबंधित उडन दस्ता टीम को तत्काल भेजा जायेगा तथा जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर के संज्ञान में लाया जायेगा। आयोग के प्रेक्षक समय-समय पर इस रजिस्टर का निरीक्षण कर सकते है।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

3 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

4 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

4 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

4 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

4 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

4 hours ago