गजब बहू पर दिल हार बैठा बुजुर्ग ससुर

घर से भागे फिर गांव लौटकर मंदिर में की शादी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।घोसी में 70 वर्षीय बुजुर्ग (ससुर)ने अपनी 35 वर्षीय बहू से शादी कर ली।दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।दोनों 10 दिन पहले घर से फरार हो गए थे,जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच दोनों अचानक मंदिर पहुंचे और शादी कर ली।मंदिर में शादी के दौरान गांव के भी कई लोग मौजूद रहे।उन्होंने दोनों की वीडियो भी बनाई।यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायसादी का है।सरायसादी के रहने वाले 70 वर्षीय हरिशंकर कोटेदार है। हरिशंकर के 5 बेटे हैं और सभी का भरापूरा परिवार है रिश्ते में बहू लगने वाली 35 वर्षीय महिला के परिवार में भी पति और बच्चे हैं,लेकिन दोनों का नैन मट्टका हुआ और फिर घर से भागकर शादी कर ली।दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी तब हुई जब वे घर से भाग गए।दोनों के बीच प्यार कब शुरू हुआ और कब दोनों ने शादी करने का फैसला किया ये किसी को नहीं पता।परिवार वालों ने जब हरिशंकर की खोजना शुरू की तो पता चला की गांव में दो लोग नही है।इस बीच 10 दिन बीत गए परिजनों ने उनकी काफी तलाश की,लेकिन पता नहीं चला।इसके बाद ही लोगों ने समझ लिया कि दोनों के बीच कुछ मामला है।
इसी बीच रविवार की रात बहू को लेकर हरिशंकर गांव के मंदिर पर पहुंचा,इसकी जानकारी होने पर काफी लोग मंदिर पहुंच गए।हरिशंकर अपने साथ लाई दो जयमाला निकाली और एक खुद ले ली और दूसरी बहू को दे दी।फिर दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर सभी के सामने शादी कर ली। हरिशंकर ने सिंदूर से बहू की मांग भर दी।मौके पर मौजूद सभी लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में पूरी शादी कैद की। कुछ देर में सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो गया।लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

4 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

4 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

7 hours ago

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा, 63 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…

7 hours ago

सृजनात्मकता से ही बनता है पूर्ण व्यक्तित्व: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल…

8 hours ago

महिलाओं की सशक्तता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: डॉ. रश्मि जायसवाल

नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…

8 hours ago