ज्ञान से रोजगार तक : बीमा सखी कार्यशाला बनी छात्राओं की सफलता का पुल

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इन्नोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बीमा सखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन टैगोर हॉल में प्रातः 11 बजे से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी यादव के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने प्रशिक्षण आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रशिक्षण सत्र एलआईसी छिंदवाड़ा के डेवलपमेंट ऑफिसर दीपक कुमार सूर्यवंशी द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने छात्राओं को बीमा सखी योजना के अंतर्गत आईसी 38 लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एग्जाम की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने योजना से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधानकर्ता ने संतोषजनक उत्तर दिया।
इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय की 24 छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। उल्लेखनीय है कि ये सभी छात्राएं पूर्व में बीमा सखी योजना में पंजीकृत हो चुकी हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. फरहत मंसूरी (संयोजक, करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इनक्यूबेशन सेंटर) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. शाहेदा बेगम मंसूरी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में को-कन्वेनर डॉ. शशि उइके, सचिव डॉ. शाहेदा बेगम मंसूरी, सह-सचिव अजीत सिंह गौतम तथा सदस्यगण डॉ. शिवानी सोनी एवं डॉ. कीर्ति डेहरिया का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे और प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को रोजगार एवं करियर की नई संभावनाओं की ओर अग्रसर होने का अवसर मिला।

rkpshomnath

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

3 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

4 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

5 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

5 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

5 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

5 hours ago