अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी बाल संप्रेक्षण गृह (रिमाण्ड होम) गोरखपुर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान वहाँ रह रहे किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य एवं बाल संप्रेक्षण गृह की सुविधाओं के बारे में बात किये। सचिव द्वारा किशोर अपचारियों को शिक्षा के प्रति सजग किया गया और जो बाल अपचारी किसी टेक्निकल एजूकेशन के प्रति रुचिकर विखे उनके लिये टेक्निकल एजूकेशन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिया गया। बाल संप्रेक्षण गृह के भोजनालय का भी मुआयना किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि बच्चों को स्वास्थ्य वर्धक और सुपाच्य भोजन मिले, जिनमें हरी सब्जियों को भोजन में अवश्य शामिल करने हेतु समझाया गया। साफ-सफाई की व्यवस्था का भी मुआयना किया गया और स्वच्छ भारत अभियान की महत्ता बताते हुये साफ-सफाई के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक जमुना चतुर्वेदी को निर्देशित किये कि यहाँ रह रहे किशोर अपचारियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाये तथा ऐसी एनजीओ का चयन करें जिससे उनको रोजगार देकर इन्हें पुनर्वासित कर समाज की मुख्य धारा में ला सकें। निरीक्षण के दौरान स्थायी लोक अदालत की सदस्य श्रीमती गीता त्रिपाठी व मारकण्डेय यादव उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

52 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

54 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago