हाबर्ट बंधे के चौड़ीकरण का स्थानीय जनता ने किया विरोध सौपा ज्ञापन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पीडब्ल्यूडी द्वारा हाबर्ट बंधे का 15 मीटर चौड़ीकरण किए जाने के विरोध में सैकड़ों स्थानीय जनता के साथ जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में सुशील कुमार गौड़ (सी.आर.ओ) के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और यह मांग किया गया की 15–15 मीटर के स्थान पर पूरी सड़क की चौड़ीकरण सड़क के मध्य से 9–9 मीटर के अंदर किया जाए। जिसपर सी.आर.ओ द्वारा हाबर्ट बंधे के निवासीगणों के साथ न्याय होगा, यह आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पार्षद विजेन्द्र कुमार अग्रहरी (मंगल) ने किया उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया जब 19/11/2023 को समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुआ की हाबर्ट बंधे का चौड़ीकरण, मध्य से दोनो तरफ 9–9 मीटर होगा जिस पर वहां के निवासीगण सहमत थे। लेकिन फिर 29/12/2023 को समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला की अब 9–9 मीटर के स्थान पर मध्य से 12–12 मीटर चौड़ीकरण होगा, जिससे हाबर्ट के निवासीगण बहुत ही दुःखी वा चिंतित थे। उसके बावजूद स्थानीय हाबर्ट बांध की जनता शासन के नीतियों की समर्थक थी लेकिन पुनः 28/07/2024 को जब पीडब्ल्यूडी ने बिना सूचना दिए सड़क के मध्य से 15–15 मीटर पर लाल चिन्ह लगाना शुरु किया तो स्थानीय लोग अक्रोशित हो गए और विभाग के मनमानेपन का कड़ा विरोध किया उन्होंने बताया की इस 15- 15 मीटर की चौड़ीकरण से सैकड़ों परिवार बिखर जायेंगे। इस दर्द को सरकार में बैठे जिम्मेदारों को समझना होगा। की हाबर्ट बंधे (अमरूद मंडी से डोमिनगढ़) पर बड़ी घनी आबादी छोटे–छोटे मकानों में बसती है और वो भी 9–9 मीटर पर सहमत थे लेकिन वो सभी लोग इस 15-15 मीटर चौड़ीकरण का खुला विरोध करते है। उन्होंने कहा की ऐसे विकाश का क्या फायदा जहां वर्षों से बसे बासिंदो को उखाड़ कर फेंक दिया जाए। अगर हाबर्ट बंधे के निवासियों के साथ अन्याय हुआ तो स्थानीय जनता चरणबद्ध आन्दोलन की तैयारी करेगी।
इस दौरान बृजेश मौर्या, राजू राही, जय हिंद, राधेश्याम निषाद, प्रेमशीला देवी, जसवंती देवी, सुभाषिनी निषाद, नीलम, दीपक सोनकर, राजन वर्मा आदि सैकड़ों हाबर्ट बांधे के निवासीगण मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

15 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

17 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

23 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

25 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

30 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

37 minutes ago