नवीन चयनित आशाओं का आठ दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में नवीन चयनित आशाओं का आठ दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्रशिक्षण प्राप्त आशाओं से कहा कि वे अपने काम को लगन और ईमानदारी से करके अपने समुदाय के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समाप्त करने के लिए कार्य करें। सीएमओ ने कहा की आशाएं को अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य की प्रहरी की भांति कार्य करना चाहिए । किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी होने पर तत्काल अपने ब्लॉक से संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर उनके द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करना चाहिए । उन्होंने बताया की आशाओं के द्वारा बच्चों के टीकाकरण , गर्भवती महिलाओं की एवं बच्चो के देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। जिसे उन्हें पूरी लगन और मेहनत के साथ निभाना चाहिए ताकि जनपद बलरामपुर से शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम किया जा सके। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ रविनंदन त्रिपाठी , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडे एवं प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी डॉ अवधेश चौधरी कविता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

1 hour ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

1 hour ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

1 hour ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

2 hours ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

10 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

10 hours ago