नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, चादरपोशी, कव्वाली और कुल शरीफ के साथ संपन्न होगा दो दिवसीय आयोजन
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम भगीरथपुर स्थित प्रसिद्ध चिराग-ए-हिंद हजरत खैरुल्लाह शाह अलमारूफ हरे-भरे शाह की दरगाह पर 18 और 19 नवंबर को दो दिवसीय सालाना उर्स एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक विद्युत सजावट से दरगाह को भव्य रूप दिया जा रहा है। आयोजन में नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों जायरीनों के पहुंचने की संभावना है।उर्स के दौरान चादरपोशी, गुलपोशी, कुरान ख्वानी, गागर शरीफ और महफिल-ए-समा जैसे धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर जायरीन दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादर और फूल पेश करेंगे तथा देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगेंगे।दरगाह के सज्जादानशीन हजरत अलाउद्दीन शाह अलमारूफ बहारुल्लाह शाह ने बताया कि 18 नवंबर को फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी के साथ उर्स का शुभारंभ होगा। दिनभर गुलपोशी और चादरपोशी का सिलसिला चलेगा। शाम को मगरिब की नमाज के बाद जश्न-ए-चिराग आयोजित किया जाएगा। वहीं, ईशा की नमाज के बाद गागर शरीफ की रस्म अदा होगी। इसके पश्चात पूरी रात महफिल-ए-समा सजेगी, जिसमें मशहूर कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे।उन्होंने बताया कि उर्स के दूसरे दिन 19 नवंबर को सुबह से ही जायरीनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दिनभर चादरपोशी और गुलपोशी के बाद जोहर की नमाज के पश्चात महफिल-ए-समा आयोजित होगी। शाम चार बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और आपसी सौहार्द की सामूहिक दुआ के साथ दो दिवसीय उर्स का समापन होगा।दरगाह के खादिम एडवोकेट मोहम्मद ताहिर ने बताया कि यह दरगाह सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव की मिसाल बनी हुई है। यहां धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर हर समुदाय के लोग श्रद्धा और अकीदत के साथ पहुंचते हैं। यही वजह है कि इस दरगाह से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। उर्स में देश-विदेश से आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए दरगाह कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता परखी, रनिंग कर्मचारियों से संवाद कर भोजन और विश्राम व्यवस्था सुधारने…
यूपी में करीब एक हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव चयनित, 48 नई परियोजनाओं को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। छोटी नदियों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की दिशा में प्रभावी…
अभिलेखों के रख-रखाव में मिली लापरवाही पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब महराजगंज…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के…
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…