जिला अध्यक्ष चुने गए दुर्गेश मिश्र

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को एक लिखित प्रेस वार्ता में बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूती प्रदान करते हुए, आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामायण सिंह को संगठन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आजमगढ़ जिले में जिला अध्यक्ष के पद पर युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार दुर्गेश मिश्रा की नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने हेतु बहुत से पदाधिकारीयों के पदों में परिवर्तन करते हुए उन्हें संगठन में समुचित स्थान प्रदान किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन की अनुशासन समिति द्वारा की गई अनुशंसा पर सभी नियुक्तियां की जा रही है। दोनों पदाधिकारी की नियुक्ति पर आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम उपाध्याय, प्रदेश संपर्क प्रमुख विनोद यादव, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, तहसील अध्यक्ष निजामाबाद राहुल पांडेय, तहसील अध्यक्ष बुढ़नपुर राजेश सिंह, तहसील अध्यक्ष में जयप्रकाश श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष सगड़ी संतोष श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, प्रदेश संरक्षक डॉ पृथ्वीराज सिंह,
तहसील अध्यक्ष फूलपुर डॉ अरुण यादव, तहसील अध्यक्ष लालगंज, एवं तहसील अध्यक्ष मार्टीनगंज सहित जिले के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago