तैयारियां पूरी राधा अष्टमी समारोह बुधवार से

सात दिन तक चलेगा पूजन व कथा प्रवचन का दौर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा टोला में गत सात वर्षों से आयोजित होने वाले राधा अष्टमी समारोह के आठवें संस्करण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार से सात दिवसीय कथा प्रवचन का शुभारंभ होगा।
बताते चलें कि हनुमान भजन मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्ष उक्त समारोह का आयोजन होता है। इसबार आयोजन का शुभारंभ 11 सितंबर बुधवार को होगा व समापन 17 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजन समिति की बैठक में भजन मंडल के सदस्य पं. अच्युतानंद शास्त्री ने बताया कि इस सात दिवसीय आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा विशेषज्ञ आचार्य पं. विनय पांडेय प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे। इस दौरान  प्रहलाद, नंदकिशोर, उपेंद्र यादव, सुरेश पांडेय, विद्या गुप्ता, ध्रुपदेव गुप्ता, वीरेंद्र, गोविन्द, शर्मा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

29 minutes ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

39 minutes ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

1 hour ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago