सफेद कमल गट्टा फूल तोड़ने लिये गई चार बालिकाएं तालाब में डूबकर मौत

एक दूसरे को बाचा ने के चक्कर में चारों बालिकाएं डूबीं तालाब में

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सभा सती जोर गांव निवासी पांच बालिकाएं गांव के बाहर स्थित सती नाले के किनारे तालाब में कमल का फूल तोड़ने के लिये घर से गई थी जहां फूल तोड़ने के लिये एक दूसरे को देखते है नाले में कुदी और चार बालिकाऐं में चारों को डूबती देख कर पांचवीं बालिका गांव में पहुंच कर शोर मचाई तभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से बालिकाऐं को निकाला तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।जिस घटना को देखते ही परिजनों एवं गांव में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई जिसकी सुचना तुरन्त लोगों ने स्थानीय थाना नवाबगंज पुलिस को दीं जहां थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर तुरंत घटना का जायजा लिया और घटना की सुचना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को दी जिसपर मौके पर नानपारा क्षेत्राधिकारी तहसीलदार व लेखपाल पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। ब्लाक नवाबगंज के ग्राम सभा सती जोर गांव के पूर्व दिशा में सती नाला के किनारे स्थित तालाब में सती जोर गांव निवासी पांच बालिकाएं गांव के बाहर बाबा गंज मल्हीपुर मार्ग के किनारे स्थित सती नाले में जो एक गहरे तालाब का रूप धारण किये हुए है, उसी तालाब में कमल गट्टा के फूल खिले हुए थे उसी को तोड़ने के लिये महक खातून उर्म लगभग चौदह वर्षीय पुत्री कलीम खां एवं सामिया उर्म लगभग दस वर्षीय पुत्री इशरत खा साईबा खातून लगभग तेरह वर्षीय पुत्री मेराज शरीकुल खातून उर्म लगभग तेरह वर्षीय पुत्री मकबूल अन्य एक और बालिका के साथ में कमल गट्टा फुल तोड़ने के लिये गई थी जहां चारों तालाब से जब ऊपर नहीं निकलीं तो पांचवीं बच्ची जाकरून पुत्री मोबीन उर्म लगभग सात वर्षीय ने गांव में आकर शोर मचाया तभी ग्रामीण मौके पर पहुंच कर चारों बालिकाएं को तालाब से बाहर निकाला तो चारों बालिकाएं की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नानपारा क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह से बात कि गईं तो बताया की परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां घटना की जानकारी मिलते ही नानपारा उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार नवाबगंज थाना प्रभारी शीला यादव मौके पर मौजूद रहीं जहां इस घटना से मृतक बालिकाएं के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

2 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

12 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

12 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

13 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

13 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

13 hours ago