जिम्मेदारों की उदासीनता से विद्यालय के कमरे में धूल फांक रही नई सत्र की किताबें

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के रतनपुर स्थित बीआरसी परिसर में मौजूद विद्यालय के भवन में जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण परिषदीय स्कूलों की किताबें फर्श पर धूल फांक रही है, लेकिन अबतक किताबों को विद्यालय के बच्चों को अध्ययन हेतु बच्चों को मुहैया नहीं कराई गई।
शासन द्वारा परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहालों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए ड्रेस,बैग, सूज, स्वेटर, किताब, एमडीएम फल, दूध समेत अन्य तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं ताकि गरीब लोगों के पाल्य भी उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कर सकें। परंतु जिम्मेदारों के घोर लापरवाही के कारण शासन की मंशा पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
बताते चलें कि अप्रैल माह से नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत होती है, जिसके बाद शासन विद्यालय के बच्चों को किताबें उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर देता है। ताकि बच्चे नये किताबों से पढ़ाई कर सकें लेकिन रतनपुर बीआरसी पर रविवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया जहां परिसर में मौजूद एक विद्यालय में परिषदीय विद्यालय के बच्चों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई किताबें जीर्ण -शीर्ण अवस्था में फर्श पर धूल मिट्टी फांकती नजर आईं। वही नये शैक्षिक सत्र को पांच माह से अधिक बीत जाने के बाद भी नई किताब अभी तक विद्यालय को मुहैया नहीं कराई जा सकीं, जिससे शिक्षक आधी अधूरी किताबों से बच्चों को अधूरा शिक्षा देने को मजबूर हैं। बीआरसी परिसर के एक भवन में देखा गया कि कक्षा एक की आनंद मय गणित, कक्षा दो की मैरीडैग टेस्ट बुक, कक्षा एक की सारंगी बुक तथा कक्षा दो की शहनाई बुक आदि हजारों की संख्या में फर्श पर धूल फांक रही है। कुछ किताबों में तो दीमक तक लग गये है। लेकिन यह किताब बच्चों को उपलब्ध कराया जाना संबंधित जिम्मेदार उचित नहीं समझे। विचारणीय है कि परिषदीय विद्यालयों के लिए सरकारें पैसा पानी की तरह बहा रहीं हैं। गरीब अमीर का अंतर खत्म कर सभी को एक समान शिक्षा का अधिकार दे दिया है। परंतु शिक्षा विभाग के लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी शासन के नीति को धराशाही करने पर आमदा है जिससे बच्चों को आधे अधूरे किताबों से शिक्षकों से अधूरा शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है।
इस सन्दर्भ में जानकारी हेतु बीईओ नौतनवां चन्द्र भूषण पाण्डेय को फोन किया गया परन्तु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
वही उक्त मामले मे जानकारी हेतु बीएसए महराजगंज श्रवण कुमार गुप्ता से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताते रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

9 minutes ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

19 minutes ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

30 minutes ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

35 minutes ago

शिवनगर वार्ड में उपचुनाव की तैयारियां पूरी, 13 अक्टूबर को होगा मतदान

तीन मतदेय स्थलों पर 3097 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,15 अक्टूबर को होगी मतगणना महराजगंज…

41 minutes ago

बलरामपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, छह महीने में 155 से अधिक मामले पुलिस तक पहुंचे

बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

43 minutes ago