हाई वोल्टेज करंट आने से घरों में लगे उपकरण हुए खराब

अचानक हाई पावर करंट आने से लोगों में मचा हड़कंप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी में सोनौली फिडर से मिलने वाली विद्युत आपूर्ति से शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांव निवासी विद्युत उपभोक्ता रामवचन अग्रहरी, शक्ति मद्धेशिया ,भोला चौधरी, राममिलन जायसवाल, बलिराम सिंह, प्रमोद सिंह ,अनिल सिंह सहित कई विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में अचानक हाई वोल्टेज आने से लोगों के घरों में लगे कूलर ,पंखा टूल्लू पम्प ,इन्वर्टर ,बोर्ड, बल्ब सहित अन्य उपकरण जलकर खराब हो गये जिसकी जानकारी ग्रामवासियों ने तत्काल फोन के माध्यम से विद्युत विभाग को दिया सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद किया। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। खबर लिखे जाने तक लोगों को दुबारा बिजली की सप्लाई नहीं दिया गया था।
इस सन्दर्भ में सोनौली फिडर के जेई कार्तिक वर्मा के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने का प्रयास कई बार किया गया परन्तु वह फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

23 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago