डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पुरुष बैरक 3A, 3B और बैरक 4B सहित अल्पवयस्क बंदी बैरक, पाकशाला, जेल अस्पताल और मुलाकाती कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जेल प्रशासन और जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिन बंदियों के पास वकील नहीं हैं, उनके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से वकील उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बंदियों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाओं को आयोजित करने का निर्देश दिया तथा जेल अस्पताल को देखा और बंदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिलाधिकारी ने जेल व्यवस्था व साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फॉर्म ए के अंतर्गत न्यूनतम 14 वर्ष की सजा पूर्ण कर चुके कैदियों के समयपूर्व रिहाई के दो प्रकरणों पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति ने दो प्रकरणों पर विचार किया और बैजू पुत्र गंगा के रिहाई हेतु अपनी संस्तुति की।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी, अधीक्षक आदित्य सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

25 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

39 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

41 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

49 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

55 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago